गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 26 फरवरी तथा 02 एवं 05 मार्च, 2026 को तथा गोरखपुर से 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च, 2026 को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
03131 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी तथा 02 एवं 05 मार्च, 2026 को सियालदह से 23ः50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नैहाटी से 00ः42 बजे, बैण्डेल से 01ः14 बजे, बर्द्धमान से 02ः06 बजे, दुर्गापुर से 03ः08 बजे, आसनसोल से 03ः41 बजे, चित्तरंजन से 04ः06 बजे, मधुपुर से 04ः45 बजे, जसीडीह से 05ः12 बजे, झाझा से 07ः00 बजे, किऊल से 07ः50 बजे, बरौनी से 10ः25 बजे, शाहपुर पटोरी से 11ः12 बजे, हाजीपुर से 12ः10 बजे, सोनपुर से 12ः22 बजे, छपरा से 14ः20 बजे, सीवान से 15ः25 बजे तथा देवरिया सदर से 16ः32 बजे छूटकर गोरखपुर 18ः00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 03132 गोरखपुर-सियालदह होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 21ः00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 22ः02 बजे, सीवान से 23.20 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01ः05 बजे, सोनपुर से 02ः10 बजे, हाजीपुर से 02ः25 बजे, शाहपुर पटोरी से 03ः12 बजे, बरौनी से 04ः30 बजे, किऊल से 06ः42 बजे, झाझा से 08ः05 बजे, जसीडीह से 08ः39 बजे, मधुपुर से 09ः05 बजे, चित्तरंजन से 09ः45 बजे, आसनसोल से 10ः55 बजे, दुर्गापुर से 11ः28 बजे, बर्द्धमान से 13ः08 बजे, बैण्डेल से 14ः12 बजे तथा नैहाटी से 14ः56 बजे छूटकर सियालदह 16ः20 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment