<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 13, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की हीरो मोटरसाइकिल बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना हरैया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को कस्बा हर्रैया क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में थाना हरैया पर मु0अ0सं0-36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए 13 फरवरी को प्रातः करीब 10:00 बजे खम्हरिया गंगाराम पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र रामचंदर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिल (Hero MotoCorp motorcycle) गाड़ी संख्या यूपी 45 ऐजे 7398 बरामद की गई। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया।

थाना हरैया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages