<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 13, 2026

महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर थाना महुली में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना महुली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष महुली ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह या सांप्रदायिक टिप्पणी साझा न करें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त नागरिकों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई दे तो तत्काल थाना महुली या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक का समापन सभी समुदायों द्वारा शांति और सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages