वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित डी.एच.पी. (डिप्लोमा इन होम्योपैथिक फार्मेसी) सत्र 2020-22 एवं 2023-25 की द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एंड आयुष पैरामेडिकल कॉलेज में सम्पन्न हुई।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. वी.के. वर्मा एवं निदेशक डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। प्राचार्य डॉ. गुलाब चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में समस्त टीम ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग दिया।
9 से 13 फरवरी तक आयोजित परीक्षा शासन के कड़े निर्देशों एवं उच्च पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। परीक्षा की निगरानी हेतु प्रशासन द्वारा विशेष टीम नियुक्त की गई थी। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं मजिस्ट्रेट डॉ. मयंक विश्वकर्मा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर शुचिता सुनिश्चित की।
परीक्षा के सफल संचालन में नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. राजीव कौशल का विशेष पर्यवेक्षण रहा।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के डॉ. मनोज कुमार, बृजेश सिंह, शिव प्रसाद चौधरी, अमरेश चौधरी, मनोज गुप्ता और मनीष चौधरी सहित अन्य कर्मचारी परीक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment