<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 13, 2026

14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाना सुनिश्चित हुआ है। यह जानकारी अध्यक्ष/न्यायाधीश, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बस्ती द्वारा दी गई।

अध्यक्ष ने बताया कि प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने समस्त विद्वान अधिवक्ताओं एवं उपभोक्तागण से अपील की है कि वे अपने-अपने लंबित परिवादों के निस्तारण हेतु प्रत्येक कार्य दिवस में आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर सुलह-समझौते के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर मामलों का समाधान होने से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सभी संबंधित पक्षों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने प्रकरणों का निस्तारण प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में कराने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages