<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 13, 2026

जिसका कोई नहीं उसका है विधिक सेवा प्राधिकरण - सुनील सिंह

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे।

कारागार में बंदियों को संबोधित करते हुए न्यायिक अधिकारी ने कहा कि “जिसका कोई नहीं है, उसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद है।” उन्होंने बताया कि जनपद में प्राधिकरण द्वारा संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। ऐसे बंदी जिनके पास मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं है, वे प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने उन बंदियों को चिन्हित किया, जिनके मामलों में अधिवक्ता न होने के कारण पैरवी प्रभावित हो रही है। कोतवाली खलीलाबाद के बंदी जितेंद्र ने अपनी पैरवी कराए जाने का अनुरोध किया। वहीं बेलहर कला थानाक्षेत्र के अकलोहना गांव निवासी लाल बहादुर ने बताया कि वह पॉक्सो एक्ट में सजायाफ्ता बंदी है और विगत पांच वर्षों से कारागार में निरुद्ध है।

इसी प्रकार दर्जनों बंदियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं, जिनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, जेलर आर.के. वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बंदी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages