<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 13, 2026

गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी का गोमतीनगर में 2 मिनट का अस्थायी ठहराव

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का पिट परीक्षण गोमतीनगर के स्थान पर लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किये जाने के फलस्वरूप इस गाड़ी का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर निम्नवत प्रदान किया जायेगा।

गोरखपुर से 17 एवं 24 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15031 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर 10:40 बजे पहुंचकर 10:42 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार वापसी यात्रा में 17 एवं 24 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15032 लखनऊ जं.-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर 16:40 बजे पहुंचकर 16:42 बजे प्रस्थान करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages