बस्ती। गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट छात्राओं के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्राएं शीघ्र ही बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होंगी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने छात्राओं को परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा आत्मविश्वास, अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय की सभी छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर श्रीमती राजेश्वरी देवी, डायरेक्टर आलोक रंजन वर्मा, डा. चन्दा वर्मा, डा. सुरभि तथा प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी ने भी छात्राओं को सफलता के लिए प्रेरणादायक सुझाव दिए। वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विदाई के दौरान वातावरण भावुक हो उठा और छात्राओं व शिक्षकों ने एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में प्रमुख रूप से कृष्णचन्द्र चौधरी, उमेश भारद्वाज, पारसनाथ चौधरी, गौरव पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, आदित्य मिश्रा, जगजीवन राम, जगनरायन वर्मा, अमरेश चौधरी, आराधना पाण्डेय, अर्पणा मिश्रा, प्रमिला मिश्रा, रामभेज वरूण, सुनीता वर्मा, रीतू गुप्ता, शिवानी सहित ज्योति, अंशिका, उन्नति, साक्षी, रमा, दीपिका, राधा, सुप्रिया, स्वाती, शालू, अंशिका यादव आदि छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment