बस्ती। जनपद के बड़ेबन चौराहे पर स्थित आचार्य श्री रामचंद्र शुक्ल जी की प्रतिमा के सुंदरीकरण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा लगभग 6–7 वर्ष पुराने हरे-भरे पेड़-पौधों को उखाड़े जाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। इसकी सूचना मिलते ही सामाजिक व पर्यावरण प्रेमी हियुवा के निवर्तमान महामंत्री विनय सिंह मौके पर पहुंचे और वन विभाग की डीएफओ महोदया से वार्ता की।
डीएफओ से बातचीत के बाद यह सुनिश्चित कराया गया कि उखाड़े गए पेड़-पौधों को नष्ट करने के बजाय उसी क्षेत्र में पुनः सुरक्षित रूप से लगवाया जाए। इस पहल से न केवल सुंदरीकरण कार्य जारी रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मोहन सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के सानू सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र, विजेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और इस सकारात्मक पहल की सराहना की।

No comments:
Post a Comment