बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि मतदाता सहायता केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक निम्न सामग्रियों के साथ उपस्थित रहेंगे। 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली की प्रति, अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृत/डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची की प्रति, विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त फार्मो की कम संख्या में उपलब्धता की शिकायतों के दृष्टिगत कम से कम 50-50 की संख्या मे फार्म 6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म 7 व 8 (घोषणा पत्र सहित) की उपलब्धता मतदाता केन्द्र पर सुनिश्चित की जाय।
उन्होने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सहायता केन्द्र पर पात्र नागरिको को मैपिंग तथा दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्मो को भरने में सहायता प्रदान की जायेंगी।

No comments:
Post a Comment