बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव निवासी हजारी यादव पुत्र टिहुर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पड़ोसियों पर निर्माणाधीन मकान में जबरन कब्जा करने की कोशिश, मारपीट करने तथा घर का सामान व जेवरात उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में हजारी यादव ने बताया कि विगत 8 फरवरी को पड़ोसी पुजारी यादव पुत्र टिहुर यादव ने घर का नल, पशुओं की चारा मशीन, हौदी व दरवाजा तोड़ दिया और घर में रखा सामान तथा जेवरात उठा ले गए। आरोप है कि विकास यादव, छोटो पुत्री सीमा यादव, विपिन यादव, अमरनाथ यादव, नवीन यादव (सभी पुत्र पुजारी यादव) तथा अभिषेक समेत अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि उक्त लोग निर्माणाधीन मकान में जबरन कब्जा करने की नीयत से भैंस आदि पशु लाकर बांध रहे हैं। हजारी यादव का कहना है कि थाने पर तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment