<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 12, 2026

ऐतिहासिक है केन्द्र और यूपी का बजट – संजय प्रताप जायसवाल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र स्थित अरदा मैरिज हाल परिसर में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में बजट विषयक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बजट को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिससे आमजन को किसी प्रकार की हानि हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष की भ्रामक टिप्पणियों से गुमराह न होने की अपील की।

जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक बजट के लिए दोनों नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages