<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 12, 2026

महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कमिश्नर व डीआईजी ने किया तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। आगामी महाशिवरात्रि एवं जलाभिषेक कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के साथ तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। इसके पश्चात मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ वार्ता कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किए।

डीआईजी बस्ती ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली जय प्रकाश दूबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages