<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

24 वर्षों से राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा में सक्रिय हूं, मौका मिला तो विधानसभा चुनाव लड़ूंगा - अभय प्रताप सिंह


बस्ती। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अभय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि वर्ष 2002 से वह हिंदू युवा वाहिनी के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और बस्ती समेत कई जनपदों में संगठन के विस्तार और हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में बस्ती में परमपूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विशाल हिंदू चेतना रैली एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 35 हजार लोगों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने बस्ती के सभी 14 विकास खंडों, नगर के 25 वार्डों तथा तहसील से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार कर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया। साथ ही गौरीदत्त धर्मशाला में महाराज जी की उपस्थिति में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन भी कराया।
अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता संगठन की प्राथमिकता रही है। इसके तहत हरिजन बस्तियों में नियमित समरसता भोज का आयोजन किया गया तथा छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में शुरू हुआ फलाहार कार्यक्रम आज बस्ती की पहचान बन चुका है और पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 24 वर्षों के संगठनात्मक जीवन में उन्होंने सदैव बेदाग, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है तथा समाज के सभी वर्गों का उन्हें सम्मान और विश्वास प्राप्त हुआ है।
अभय प्रताप सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो वह संगठन की नीतियों और जनसेवा के अपने अनुभव के बल पर क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि होगा और वह सदैव संगठन के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages