बस्ती। बुधवार को सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।
ज्ञापन में संगणक से सहायक अभियन्ता (सिविल) पद पर वर्षों से लंबित प्रोन्नति संबंधी बाधाओं को दूर कर पदोन्नति दिलाए जाने की प्रमुख मांग की गई है। इसके अलावा ड्राइंग संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, अवर अभियन्ता की भांति ग्रेड पे को इग्नोर कर वेतनमान दिए जाने, ड्राइंग संवर्ग के कर्मचारियों को अवर अभियन्ता सिविल/यांत्रिक पद पर प्रोन्नति हेतु पृथक कोटा निर्धारित करने, 1 जनवरी 1996 से व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा विभागीय प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने की मांग भी शामिल है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए, अन्यथा परिषद आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मण्डलीय प्रभारी शीतल प्रसाद गुप्ता, सचिव संजय कुमार, बुद्धसागर यादव, दिनेश चन्द्र मिश्र, सुभाष चन्द्र, विजय सहाय, राजनरायन चौधरी, आशुतोष आर्या सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment