बस्ती। यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।
दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता, मेधा पार्टी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नए नियम उच्च शिक्षा में असमानता को बढ़ावा देते हैं।
मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि ये नियम छात्रों की पढ़ाई और भविष्य को प्रभावित करेंगे।
बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरने में मुख्य रूप से उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, नागेन्द्र मिश्र गुड्डू, गिरीश चन्द्र गिरी, प्रतीक मिश्र, अमरनाथ यादव और विपुल पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment