<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 11, 2026

रास्ता भटके कक्षा 4 के छात्र को पुरानी बस्ती पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना पुरानी बस्ती की चौकी हड़िया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रास्ता भटके एक मासूम छात्र को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को चौकी हड़िया क्षेत्र अंतर्गत कक्षा 4 का एक छात्र सुबह अपने घर से पढ़ने के लिए इंडियन पब्लिक स्कूल, बड़ेवन (बस्ती) गया था। विद्यालय से निकलने के बाद वह पैदल ही अपने ननिहाल जनपद संतकबीर नगर जाने के लिए चल पड़ा। अकेले और बिना किसी अभिभावक के साथ देखे जाने पर चौकी हड़िया पुलिस की नजर उस पर पड़ी।

पुलिस टीम बच्चे को चौकी पर लेकर आई और उससे उसके घर, माता-पिता तथा परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पाकर बच्चे के माता-पिता/परिजन तत्काल चौकी पर पहुंचे, जहां बच्चे को सही-सलामत उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और चौकी हड़िया थाना पुरानी बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की। पुलिस की सजगता और मानवीय पहल से एक संभावित अनहोनी टल गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages