<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 23, 2026

भोजपुरी भाषा, कला और लोक संस्कृति के संरक्षण को लेकर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आरसीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के सेमिनार हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, कला एवं लोक संस्कृति के संरक्षण तथा उसके प्रोत्साहन के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आरसीसी कैंपस के चेयरमैन ई. शैलेश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष कुमार ने की।

मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी संस्कृति अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है। लोकगीत, लोकनृत्य, कला और परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों, भाषा और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

आरसीसी कैंपस के चेयरमैन ई. शैलेश चौधरी ने आगंतुक अतिथियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं, जिनका उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ ही समारोह का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages