<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 11, 2026

ऐतिहासिक और किसान हितैषी बजट से प्रदेश बनेगा निवेश व रोजगार का हब - हरीश द्विवेदी


बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत इस बजट को प्रदेश को निवेश और रोजगार का हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बजट में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, बेरोजगारी दर में कमी तथा बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का उल्लेख किया गया है। साथ ही बड़े पैमाने पर हुए निवेश समझौतों के माध्यम से नए रोजगार सृजन की संभावना भी जताई गई है।
पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने बजट को किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने, गन्ना मूल्य में वृद्धि, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, एग्री एक्सपोर्ट, फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई, स्टार्टअप और एआई जैसी योजनाएं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक विकास, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस से प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। महिला सशक्तिकरण, युवा उद्यमिता और ग्रामीण विकास से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बजट को जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी और सर्वस्पर्शी बताते हुए प्रदेश सरकार को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages