बस्ती। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मिशन रोजगार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, उद्यमियों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों को अवगत कराया कि आगामी मार्च 2026 में जनपद में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी, जो जनपद के बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। यह मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के सभी निजी क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों एवं बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि जिन संस्थानों में कुशल एवं अकुशल श्रमिकों या अन्य कार्मिकों की आवश्यकता हो, वे अपनी रिक्तियों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment