बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में डी.सी.सी./डी.एल.आर.सी. की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बैंक ऋण वितरण, सीडी रेशियो तथा वित्तीय समावेशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को लंबित ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए शिकायतों एवं सुझावों का शीघ्र नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
बैठक का संचालन एलडीएम आर.एन. मौर्या ने किया। इस अवसर पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अग्रणी बैंक अधिकारी नम्रता किरण, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरुण कुमार त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज मिश्र, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव, जिला समन्वयकगण सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment