<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 5, 2026

अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता 2026 का एएसपी ने किया उद्घाटन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में 05 फरवरी 2026 को आयोजित अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक बी.के. पटेल, यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी पुलिस कर्मियों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, सहनशीलता और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिताएँ पुलिस बल की विभिन्न इकाइयों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे और उत्साह को बढ़ावा देती हैं।

एएसपी ने सभी प्रतिभागियों से पूर्ण अनुशासन, खेल भावना और निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वे अपने जनपद और इकाई का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में शारीरिक फिटनेस और मानसिक सुदृढ़ता अत्यंत आवश्यक है, जो प्रत्यक्ष रूप से जनसेवा की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।

अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न पुलिस इकाइयों, थानों एवं कम्पनियों से आए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages