<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 15, 2026

गोरखपुर से आनन्द विहार टर्मिनल के लिए 16 फरवरी को चलेगी एकल यात्रा विशेष गाड़ी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 02595 गोरखपुर–आनन्द विहार टर्मिनल एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचालन 16 फरवरी 2026, सोमवार को गोरखपुर से करने का निर्णय लिया है।

यह विशेष गाड़ी गोरखपुर से प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह बस्ती से 05.47 बजे, गोंडा से 07.12 बजे, सीतापुर से 09.35 बजे, बरेली से 12.27 बजे तथा मुरादाबाद से 14.08 बजे प्रस्थान करते हुए आनन्द विहार टर्मिनल पर सायं 17.00 बजे पहुँचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इस विशेष गाड़ी के संचालन से मार्ग के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages