नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज (16 फरवरी) से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की शुरुआत हो रही है। इस बड़े कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे करेंगे। उद्घाटन के कारण प्रदर्शनी क्षेत्र आज आम लोगों के लिए बंद रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से यह प्रदर्शनी सभी के लिए खोल दी जाएगी. यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा।
- समिट के बारे में जानकारी
इस समिट के साथ आयोजित एआई इम्पैक्ट एक्सपो में दुनिया भर की नई तकनीकों और एआई से जुड़े समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा. यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला है और इसमें 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं। यहां वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, सरकारी विभाग और अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग ले रहे हैं। एक्सपो में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी और लाइव डेमो होंगे, जिन्हें ‘लोग, ग्रह और उन्नति’ जैसे विषयों पर तैयार किया गया है।
इस आयोजन में 600 से अधिक स्टार्टअप अपने नए और उपयोगी एआई समाधान दिखाएंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस और अन्य देशों सहित कुल 13 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देंगे। कार्यक्रम के दौरान 500 से ज्यादा सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 3,000 से अधिक विशेषज्ञ और वक्ता भाग लेंगे। इन सत्रों में एआई के भविष्य, उसके उपयोग और समाज पर उसके प्रभाव पर चर्चा होगी। अनुमान है कि इस समिट में 25 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।
- दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा के लिए दिल्ली में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और 500 से ज्यादा
सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं. कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
- 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष समिट में होंगे शामिल
इस समिट में सिर्फ टेक लीडर्स ही नहीं, बल्कि पीएम मोदी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर दुनिया के कई ताकतवर देशों के नेता भी दिल्ली पहुंचेंगे। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज शामिल हैं। इसके अलावा भूटान, श्रीलंका, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और मॉरीशस जैसे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी इस चर्चा में शामिल होंगे। कुल 45 से ज्यादा देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधिमंडल और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान भारत में होंगे।
- AI इम्पैक्ट समिट 2026 का शेड्यूल
आज (16 फरवरी) होगा प्रमुख नेताओं के मुख्य भाषण
विशेषज्ञों के साथ होगी राउंडटेबल चर्चा
पॉलिसी से जुड़े पैनल डिस्कशन
इंडिया एआई एक्स्पो का उद्घाटन
- 17 फरवरी का शेड्यूल
अलग-अलग क्षेत्रों में AI से जुड़ी बातचीत और चर्चाएं
नॉलेज कॉम्पेंडिया की लॉन्चिंग
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, लैंगिक समानता और दिव्यांगजन जैसे विषयों पर रिपोर्ट जारी
- 18 फरवरी का शेड्यूल
रिसर्च संगोष्ठी
देश-विदेश के शिक्षाविद और थिंक टैंक शोध, नए निष्कर्ष और नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पेश करेंगे
सीईओ राउंडटेबल, जिसमें जिम्मेदार AI और निवेश के रास्ते पर चर्चा होगी
जीपीएआई कांउसिल की बैठकें
अब तक की प्रगति की समीक्षा
- 19 फरवरी का शेड्यूल
पीएम मोदी आधिकारिक तौर पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे
सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसे 100 से ज्यादा ग्लोबल दिग्गज पीएम मोदी के साथ एक मेज पर बैठक करेंगे
इसमें भारत में एआई सेक्टर में बड़े निवेश और रणनीतिक पार्टनरशिप पर अहम फैसले होंगे
- 20 फरवरी का शेड्यूल
जीपीएआई काउंसिल की मीटिंग
सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक साथ बैठेंगे
No comments:
Post a Comment