<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 15, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 78/2026 धारा 76, 65(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5एम/6 व 9/10 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त रामकलेश पुत्र स्वर्गीय रामतीरथ निवासी कटया, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया।

प्रकरण के संबंध में वादी द्वारा 13 फरवरी 2026 को थाना धनघटा में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पौत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के बाद महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 फरवरी 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना प्रचलित है तथा विधिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages