<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 15, 2026

16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के साथ किया जा रहा है।

यह एक्सपो कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोगों को प्रदर्शित करने का राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति और व्यवहार का समन्वय देखने को मिलेगा तथा नवाचार को व्यापक स्तर पर लागू करने पर बल दिया जाएगा। 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में आयोजित इस कार्यक्रम में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, नवाचार आधारित नवउद्यम, शिक्षाविद, अनुसंधान संस्थान, केंद्र व राज्य सरकारों के प्रतिनिधि तथा अंतरराष्ट्रीय भागीदार भाग लेंगे।

कार्यक्रम में 13 देशों के पवेलियन स्थापित किए जाएंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान सहित अफ्रीकी देशों की भागीदारी रहेगी। इससे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

एक्सपो में 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी मंडप और प्रत्यक्ष प्रदर्शन होंगे, जिन्हें ‘लोग, ग्रह और उन्नति’ विषयों के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। साथ ही 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले नवउद्यम अपने ऐसे समाधान प्रस्तुत करेंगे, जो वास्तविक जीवन में उपयोग में लाए जा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से लगभग ढाई लाख आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। 500 से अधिक सत्रों में 3,250 से अधिक वक्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इन सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव, संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages