<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 10, 2026

पुलिस की सतर्कता से नवजात शिशु सकुशल बरामद, 07 अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से नवजात शिशु अपहरण की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने शिशु को सकुशल बरामद कर लिया तथा 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

प्रकरण के अनुसार 09 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया कि 08 फरवरी 2026 की शाम नरायनपुर से बाजार कर जंगल के रास्ते घर लौटते समय एक अज्ञात पुरुष व महिला ने उसकी गोद से लगभग एक माह के नवजात शिशु को छीन लिया और जंगल की ओर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 140(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

एसओजी, सर्विलांस तथा थाना बेलहरकला पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर सूचना के आधार पर 10 फरवरी 2026 को बालूशासन पुल के पास से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 143(4), 3/5 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने नवजात शिशु को पैसे के लालच में बेचने की साजिश का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages