<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 10, 2026

झूठे हत्या मुकदमे का खुलासा, कथित मृतका व बच्चे को राजस्थान से किया बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कप्तानगंज पुलिस ने वर्ष 2024 में पंजीकृत हत्या के एक झूठे मुकदमे का तकनीकी जांच के माध्यम से सफल अनावरण किया है। आधार ओटीपी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कथित मृतका/गुमशुदा प्रियंका प्रजापति व उसके बच्चे को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 202/2024 धारा 103, 238 बीएनएस से संबंधित मामले की विवेचना के दौरान गुमशुदा का अहम सुराग पाया। जांच में सामने आया कि प्रियंका द्वारा बच्चे के स्कूल में नामांकन हेतु आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने का प्रयास किया गया था, जिससे प्राप्त ओटीपी के आधार पर मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया। लोकेशन फतेहपुर सीकरी, राजस्थान पाई गई, जहां से प्रियंका अपने बेटे अभि प्रजापति व तीन माह के नवजात यश के साथ बरामद हुई।

पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि वह पति संदीप कुमार के साथ नहीं रहना चाहती थी और स्वेच्छा से राजस्थान निवासी मंगलचंद के साथ रह रही है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages