<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 10, 2026

मण्डलायुक्त ने नगर पालिका व विकासखंड खलीलाबाद कार्यालयों का किया निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह ने जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद एवं विकासखंड खलीलाबाद के सभी पटलों/अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जय प्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद कार्यालय के निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त ने अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभासदों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कर वसूली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई को लेकर पटल सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मण्डलायुक्त ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा प्रबंधन एवं चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर व सड़कों से एकत्रित कूड़े का निस्तारण आबादी से दूर चिन्हित स्थलों पर वैज्ञानिक ढंग से किया जाए।

इसके पश्चात विकासखंड खलीलाबाद के विभिन्न पटलों/अनुभागों का निरीक्षण करते हुए मण्डलायुक्त ने संबंधित पंजिकाओं की जांच की। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्य में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार सहित विकासखंड एवं नगर पालिका से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages