<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 1, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बने सत्य प्रकाश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। सत्य प्रकाश ने पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल का कार्यभार 01 जनवरी, 2026 को ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सी.एल.डब्ल्यू.) में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल के पद पर कार्यरत थे।

सत्य प्रकाश ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डी.यू.) से विज्ञान एवं विधि में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 1998 में रेल सेवा में पदार्पण किया। अपने अब तक के सेवाकाल में उन्होंने पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल तथा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ में उप महानिरीक्षक तथा राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एन.एच.एस.आर.सी.एल.), पालघर में उप महानिरीक्षक/सुरक्षा एवं महानिरीक्षक/सुरक्षा जैसे अहम पदों पर भी कुशलतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया।

सत्य प्रकाश को रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है और वह रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच एक लोकप्रिय एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages