<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 2, 2026

जनहित व कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त भाजपा, डीएम से की अहम बैठक


बस्ती। जिले में जनहित, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर रुख अपनाते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी बस्ती के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना से जिलाधिकारी कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले से जुड़े समसामयिक मुद्दों, आमजन की समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके त्वरित, प्रभावी एवं स्थायी समाधान की मांग की।
बैठक में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानबूझकर भ्रामक व अफवाहजनक सूचनाएं फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर सख्त नियंत्रण से ही भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
भेंट के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसमस्याओं के समाधान को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष गंभीरता से रखा गया है और पूर्ण विश्वास है कि जिला प्रशासन शीघ्र सकारात्मक एवं ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय को सुशासन की आधारशिला बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रशासन के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रेमसागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, प्रमोद चौधरी गिल्लम, राकेश श्रीवास्तव, भानुप्रकाश मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना एवं अमृत वर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages