वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती मंजू टोप्पो ने 01 जनवरी 2026 को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में नवीनीकृत गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख विभागाध्यक्ष, चिकित्सा निदेशक ए.ए. खान सहित चिकित्सक, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने नवीनीकृत आईसीयू में स्थापित जीवन रक्षक उपकरणों का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने लिनेन की स्वच्छता, मरीजों की बेहतर देखभाल तथा उनके साथ आने वाले परिचारकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के आवश्यक सुझाव भी दिए।

No comments:
Post a Comment