वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर ब्रिज संख्या-17, 163, 137 एवं 232 पर कराए जा रहे इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में पूर्व में निरस्त की गई कई यात्री गाड़ियों के निरस्तीकरण की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। रेलवे के अनुसार यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य की समयबद्ध पूर्णता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
निरस्तीकरण के तहत काठगोदाम से चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस 02 जून 2026 तक निरस्त रहेगी, जबकि जम्मूतवी से चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक रद्द रहेगी। इसी क्रम में 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 02 जून 2026 तक तथा 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 01 जून 2026 तक निरस्त रहेगी।
इसके अतिरिक्त 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक तथा 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई 2026 तक निरस्त रहने की सूचना दी गई है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
.jpg)
No comments:
Post a Comment