<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

गोरखपुर जं. पर “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ का देशभक्ति के साथ हुआ आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की गौरवशाली 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 29 जनवरी 2026 को गोरखपुर जंक्शन पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) के जवानों द्वारा “वंदे मातरम्” की धुन बजाई गई तथा देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्मरणोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक गोरखपुर जंक्शन रतन दीप गुप्ता सहित लखनऊ मंडल एवं मुख्यालय के रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी, स्काउट एवं गाइड के सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेल यात्री उपस्थित रहे। देशभक्ति गीतों की गूंज से स्टेशन परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रकवि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ देशभर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई जा रही है। यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages