<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 9 लाख रुपये खाते में फ्रिज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके खाते में जमा करीब 9 लाख रुपये फ्रिज कराए गए हैं।

प्रकरण के अनुसार 08 दिसम्बर 2025 को औषधि निरीक्षक बस्ती अरविन्द कुमार द्वारा थाना कोतवाली पर जांच के उपरांत तहरीर दी गई कि गणपति फार्मा (ग्राउंड फ्लोर, जामा मस्जिद रहमतगंज, गांधीनगर, जनपद बस्ती) के संचालक पंकज कुमार पुत्र पुतुल साहनी, निवासी दुर्गा मंदिर चौराहा हडिया, जनपद बस्ती द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री की जा रही है।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 466/2025 धारा 276, 277, 278, 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा 8(सी)/21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 28 जनवरी 2026 को समय करीब 20.20 बजे अभियुक्त पंकज कुमार को रोडवेज बस्ती से गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के खाते में अवैध बिक्री से संबंधित 8 लाख 95 हजार रुपये फ्रिज कराए गए हैं। मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages