<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 29, 2026

एनसीसी कैडेटों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली, दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत एचआर इंटर कॉलेज में अध्ययनरत एनसीसी कैडेटों द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ सुश्री प्रियंवदा सिंह एवं प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा एनसीसी कैडेटों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण के उपरांत एनसीसी कैडेटों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली, जो एचआर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर बरदहिया, गोला बाजार होते हुए एनसीसी प्रांगण में संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

रैली के दौरान पोस्टर, बैनर एवं स्लोगनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एआरटीओ एवं यातायात प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा संभव है। उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, एनसीसी कैप्टन डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, एनसीसी अधिकारी पुनीत कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल टिकु पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जनपद पुलिस संतकबीरनगर ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का स्वयं पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages