वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में 21 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस क्रम में सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरमपुर के छात्र-छात्राओं को वाहन चालकों की जीवन रक्षा के उद्देश्य से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने परिजनों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर जनपदवासियों से अपील की गई कि वे स्वयं एवं अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

No comments:
Post a Comment