<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 25, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ

बस्ती। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर 25 जनवरी को आयुक्त सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने की, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 से प्रारम्भ हुआ, जिसका उद्देश्य सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मतदाता जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें।
उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन करने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, मण्डलीय सांख्यिकी अधिकारी प्रवीण चौधरी, निरीक्षक राजकीय कार्यालय अश्वनी कन्नौजिया, व्यक्तिगत सहायक बजरंग बली पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages