बस्ती। प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष किए जाने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने उल्लेख किया है कि सिपाही भर्ती–2026 में जहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है, वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण नियमावली के तहत आयु सीमा 18 से 22 वर्ष तय की गई है।
उन्होंने कहा कि सिपाही भर्ती के अंतर्गत आने वाले कई पदों पर कोरोना महामारी एवं अन्य कारणों से बीते कई वर्षों से भर्ती प्रक्रिया लंबित रही है, जिससे सामान्य वर्ग के अनेक अभ्यर्थी आयु सीमा से बाहर हो गए हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में रियायत मिलना न्यायोचित होगा।
सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने मुख्यमंत्री से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेते हुए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष करने पर विचार करने का अनुरोध किया है।

No comments:
Post a Comment