<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 4, 2026

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, स्वागत तैयारियों को अंतिम रूप

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के 5 जनवरी को गोरखपुर में प्रथम आगमन को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री एवं साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में अभिषेक कुमार ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे तक सभी कार्यकर्ता बस्ती टोल प्लाजा पर एकत्र होंगे। इसके बाद एक विशाल काफिले के रूप में गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के उपरांत कार्यकर्ता गोरखपुर एयरपोर्ट से क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा पहुंचेंगे, जहां प्रातः 10.30 बजे उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रथम आगमन पूरे पूर्वांचल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और भाजपा संगठन पूर्ण उत्साह, अनुशासन व गरिमा के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएगा।
तैयारी बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय यादव, ग्राम प्रधान पवन वर्मा उर्फ पिंटू, रंजीत यादव, सूरज मिश्रा, ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम, मुक्तेश्वर यादव, अजय सिंह गौतम, ग्राम प्रधान विजय पांडे, अनिल चौधरी, अंकुर कुमार, राहुल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages