<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 4, 2026

महर्षि वशिष्ठ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल




बस्ती। फरवरी माह में आयोजित होने वाले महर्षि वशिष्ठ मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सम्मिलित होंगे। वशिष्ठ रामायण कथा के मुख्य यजमान एवं दिग्गज उद्योगपति चंद्र भूषण मिश्र ने उन्हें वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है।
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति के सदस्य राजेश त्रिपाठी सहित तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित लोक भवन में महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर में 18 से 26 फरवरी तक गुरु वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं वशिष्ठ रामायण कथा का आयोजन प्रस्तावित है।
उन्होंने यह भी बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा विश्व में पहली बार प्रभु श्रीराम के कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ पर नौ दिवसीय कथा का वाचन किया जाएगा। जिस प्रकार वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा हुई, उसी प्रकार महर्षि वशिष्ठ भी अपने पौराणिक आश्रम में शिष्यों एवं माता अरुंधति के साथ विधिवत प्रतिष्ठित होंगे।
कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महामहिम राज्यपाल ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages