<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 4, 2026

बलिया में बच्ची से बलात्कार के दोषी को 25 साल की कैद


बलिया। बलिया की एक स्थानीय अदालत ने एक बच्ची से बलात्कार के ढाई साल पुराने मामले में उसके पड़ोसी को दोषी करार देते हुए 25 साल के कारावास की सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 जून 2023 की शाम को आठ साल की बच्ची अपने घर के सामने चापाकल पर स्नान कर रही थी, तभी उसका पड़ोसी सुरेन्द्र राम (45) उसका मुंह दबाकर उसके स्नानगृह में ले गया जहां उसने उससे बलात्कार किया।
इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर सुरेन्द्र राम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को बताया कि विशेष न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी सुरेन्द्र राम को शनिवार को दोषी करार देते हुए 25 साल के कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages