<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से कर्मचारी परिषद की शिष्टाचार भेंट

- आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के हित सुरक्षित रखने का मिला भरोसा


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने राज्य कर्मचारियों से संबंधित प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को रखते हुए आगामी आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कर्मचारी हित में सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार कर्मचारी हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों की जायज़ अपेक्षाओं पर गंभीरता एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
परिषद के पदाधिकारियों ने मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, गोविन्द जी, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय, बंटी श्रीवास्तव, दीपक चौधरी, देवेश सिंह, नरेन्द्र साहनी (रोजगार सेवक) सहित बड़ी संख्या में परिषद पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages