<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव पर उठे सवाल, पैड के दुरुपयोग का आरोप


बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य और महामंत्री मनसाराम चौधरी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पत्र में संघ की चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप बताया गया है।
संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ संघ और सफाईकर्मी विरोधी तत्व पूर्व मंत्री मनोज कुमार चौहान को भ्रम में रखकर उनके हस्ताक्षर तथा संघ के पैड का दुरुपयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कथित अधिवेशन की तिथि घोषित किए जाने की बात भी कही जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है।
पत्र सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य और महामंत्री मनसाराम चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा संघ के पैड का दुरुपयोग किया जाना विधि विरुद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम और महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव को अवगत करा दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव अधिकारी रणजीत कुमार गौतम की देखरेख में संपन्न कराई गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव पर सवाल खड़े करने वाले लोग संघ और सफाई कर्मचारियों के हितैषी नहीं हैं।
संघ पदाधिकारियों ने मांग की है कि संघ के पैड के दुरुपयोग और कथित अधिवेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages