<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

अदबी संगम में कवि सम्मेलन, डॉ. वी.के. वर्मा को किया गया सम्मानित


बस्ती। अदबी संगम ने पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज, गोटवा में वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ की अध्यक्षता में भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक और साहित्यकार डॉ. वी.के. वर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए ‘साहित्य शिल्पी’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. रामकृष्ण लाल ने कहा कि डॉ. वर्मा समाज और मानवता को लेकर संवेदनशील हैं, और उनकी रचनाएँ साहित्य जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि वे अपने अनुभव और समाज के विभिन्न पहलुओं को काव्य में ढालने का प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की, श्रोताओं ने खूब सराहना की। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages