<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में बस्ती से गोरखपुर तक शक्ति प्रदर्शन

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भव्य स्वागत को लेकर सोमवार को बस्ती जनपद से गोरखपुर तक अभूतपूर्व उत्साह और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिला। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में हजारों गाड़ियों का विशाल काफिला प्रातः 9 बजे बस्ती से गोरखपुर के लिए रवाना हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष का आगमन प्रातः 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर निर्धारित था। इसके मद्देनज़र सुबह 7 बजे से ही जिले भर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों से एकत्रीकरण स्थलों पर पहुंचने लगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संचालित करने के लिए जिले में तीन प्रमुख एकत्रीकरण बिंदु बनाए गए थे।
हर्रैया, कप्तानगंज एवं बस्ती क्षेत्र से आने वाली गाड़ियों का एकत्रीकरण बस्ती टोल प्लाजा पर किया गया, जबकि रुधौली क्षेत्र की गाड़ियाँ पॉलिटेक्निक चौराहे तथा बनकटी, मुंडेरवा एवं कुदरहा से आने वाली गाड़ियों के लिए कांटे चौराहे को एकत्रीकरण स्थल बनाया गया था।
सुबह होते ही सभी स्थलों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय पर सभी काफिले अनुशासन के साथ एक-दूसरे से जुड़ते हुए गोरखपुर की ओर रवाना हुए।
गोरखपुर पहुंचने पर रेल म्यूजियम के सामने बस्ती जनपद की ओर से भव्य पंडाल लगाया गया, जहां पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी का ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जनपद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का गोरखपुर पहुंचना संगठन की एकजुटता, मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि बस्ती से उमड़ा यह विशाल काफिला भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह उत्साह आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में प्रेम सागर त्रिपाठी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, अरविन्द पाल, प्रमोद पाण्डेय, हरिद्वार मिश्र, उमाशंकर पटवा, विनय सिंह सोनू, पुष्करदित्य सिंह, अभिषेक कुमार, तेजा, ब्रह्मदेव यादव, बालकृष्ण पिंटू तिवारी, वरुण सिंह, अरविन्द सिंह, चन्द्र मणि पाण्डेय सुदामा, वैभव पाण्डेय, प्रबल मालानी, जटाशंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages