<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 5, 2026

गोरखपुर महोत्सव 2025-26 : 6 से 12 जनवरी तक होंगी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव 2025-26 के अंतर्गत जनपद में 6 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का तिथिवार आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 6 व 7 जनवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक एवं बालिका वर्ग की जिलास्तरीय जूनियर बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं 8 व 9 जनवरी को वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में बालक वर्ग की जिलास्तरीय फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी तिथि को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग की टेबल टेनिस व बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी होगी।

महोत्सव के अंतर्गत 10 जनवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय जूनियर जिम्नास्टिक, शतरंज बालक-बालिका प्रतियोगिता एवं दिव्यांग ट्राईसाइकिल रेस (पुरुष) आयोजित की जाएगी। 11 जनवरी को वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रामगढ़ ताल में जिलास्तरीय रोइंग, पिक्कल बॉल बालक-बालिका एवं टेनिस क्रिकेट बालक प्रतियोगिता होगी। इसी दिन महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के आवास के समीप गोल्फ मैदान में जिलास्तरीय गोल्फ महिला व पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

11 व 12 जनवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय वॉलीबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता होगी, जबकि 12 जनवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार से वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रामगढ़ ताल तक गोरखपुर दौड़ एवं जुंबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्घाटन 6 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा तथा समापन 12 जनवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages