<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 5, 2026

निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण को लेकर 6 जनवरी को बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण किया जाना है। इसके अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आलेख्य निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस क्रम में 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य निर्वाचक नामावली को प्राप्त किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 06 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

उन्होंने जनपद के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला सचिव सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न किए जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages