वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेंहदावल पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतों को मौके पर गंभीरता से सुना गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शत-प्रतिशत, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया और पहले से निस्तारित मामलों के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने मौके पर जाकर शिकायतों के समाधान की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment