<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

जिलाधिकारी ने किया मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ, युवाओं से मतदान सूची में नाम दर्ज कराने की अपील


सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा बुद्ध बालिका महाविद्यालय, गौतमपल्ली भीमापार, सिद्धार्थनगर में किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है ताकि वे सूची का अवलोकन कर सकें। मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है, जिसका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित बीएलओ या तहसील कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि मतदाता अपनी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in एवं electoralsearch.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल में ECI Net App एवं Voter Helpline App डाउनलोड कर भी मतदाता संबंधी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  ज्ञानप्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages